फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowd of passengers going to village on Holi at railway station

घर लागत अति दूर: होली पर गांव जाना बेहद मुश्किल, ललक ऐसी कि शौचालय के गेट पर खड़े होना भी गवारा

Mon, 06 Mar 2023 10:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 10:45 PM IST
सार

स्लीपर कोच में तो इतनी भीड़ नजर आई कि लोग शौचालय के गेट पर ही सामान रखकर यात्रा करने को मजबूर थे। ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी ऐसी है कि पल-पल पर दुर्घटना की संभावना।

विज्ञापन
Crowd of passengers going to village on Holi at railway station
ट्रेन में मुसाफिरों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली त्योहार पर रेलवे की तमाम कवायद भीड़ के सामने बौनी साबित हो रही है। पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेन ठसाठस भर कर जा रही है। ट्रेनों के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही अफरा तफरी की स्थिति नजर आती है। सभी की बस चाहत यही है कि किसी तरह से ट्रेन में खड़े होने की जगह मिल जाए और वे अपने घर पहुंचकर होली में शरीक हो सकें। आलम यह है कि किसी भी नियमित ट्रेन में आरक्षित टिकट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में स्पेशल ट्रेन ही उनके लिए सहारा है।

विज्ञापन

होली के त्योहार में शरीक होने वालों का बड़ा जत्था ट्रेन से पूर्वांचल दिशा की तरफ रवाना हुआ। जिसे जहां जगह मिल रहा था वहीं बैठने के प्रयास में दिखा। नई दिल्ली स्टेशन, आनंद विहार स्टेशन पर सोमवार की सुबह से ही भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही उसमें चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते दिखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्लीपर कोच में तो इतनी भीड़ नजर आई कि लोग शौचालय के गेट पर ही सामान रखकर यात्रा करने को मजबूर थे। ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी ऐसी है कि पल-पल पर दुर्घटना की संभावना बन रही थी। हालांकि प्रशासन इसे लेकर चुस्त दिखा। जबतक यात्री ट्रेन में पूरे तरीके से चढ़ नहीं जा रहे थे तब तक ट्रेन नहीं चली।

विज्ञापन

ट्रेन की रवानगी के एक घंटे पहले ही प्लेटफार्म पर ट्रेन लगा दी जा रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जैसे ही संपर्क क्रांति प्लेटफार्म नंबर 16 पर पहुंची। यात्री किसी तरह ट्रेन में जगह पाने की जद्दोजेहद में दिखें। इसी तरह वैशाली, पूर्वा, सप्तक्रांति, सत्याग्रह समेत कई ट्रेनों आरक्षित टिकट के बावजूद ट्रेन में आरक्षित टिकट के बावजूद चढ़ना मुश्किल साबित हो रहा है। अनारक्षित कोच की बात करें तो यात्रियों की संख्या के सामने सीट काफी कम थी। लिहाजा ट्रेन के प्लेटफार्म से छूटने के दौरान भी यात्रियों की कोशिश थी कि किसी तरह ट्रेन में चढ़ जाए।

टिकट खिड़की से ट्रेन में बैठने तक मारामारी
होली पर घर जाने की तमन्ना इस कदर लोगों पर हावी है कि दोपहर को रवाना होने वाली ट्रेन से यात्रा करने के लिए सुबह से ही लंबी लंबी कतारें स्टेशन परिसर के बाहर लग जाती है। आनंद विहार से सबसे अधिक पूर्वांचल की ट्रेन रवाना होती है लिहाजा यहां भीड़ देखते ही बन रही थी। ट्रेन की रवानगी के चार घंटे पहले से ही मुसाफिर प्लेटफार्म तक पहुंचने की कोशिश में रह रहे थे। इसी तरह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन संपर्क क्रांति, वैशाली समेत अन्य ट्रेन से यात्रा करने के लिए सुबह 11 बजे से ही कतार लगी हुई थी।

जूझ कर यात्रा करने की मजबूरी
होली में शरीक होने की बेचैनी इस कदर यात्रियों पर हावी दिखी कि यात्री ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही जान को जोखिम में डालकर ट्रेन में प्रवेश का प्रयास करते दिखें। दरअसल अनारक्षित कोच की कमी के कारण ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए आपाधापी मच जाती है। अतिरिक्त कोच तो ट्रेनों में जोड़े गए है, लेकिन अनारक्षित कोच की संख्या घट रही है। वातानुकूलित कोच का भी बुरा हाल है। इस कोच में भी खड़े होकर यात्रा करने की लोगों की मजबूरी है। कुल मिलाकर पूरे दिन टिकट खिड़की से लेकर ट्रेन में बैठने तक आपाधापी रहीं। यात्रियों को शाम की ट्रेन के लिए सुबह से ही टिकट खिड़की पर लाइन में लगकर टिकट लेने पर मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed