{"_id":"5c26a226bdec22570921095b","slug":"crowd-gathered-in-noida-park-for-namaz-after-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज के लिए नोएडा पार्क में जुटी भीड़, पहले 500 लोग होते थे इस बार जुटे करीब 2000","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज के लिए नोएडा पार्क में जुटी भीड़, पहले 500 लोग होते थे इस बार जुटे करीब 2000
Sat, 29 Dec 2018 03:52 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Dec 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
namaz row
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-58 पार्क में पाबंदी के बाद शुक्रवार को सेक्टर-54 पार्क में बाबा भूरे शाह दरगाह में अचानक नमाजियों की संख्या बढ़ गई। यहां आमतौर पर 400 से 500 आदमी होते थे, लेकिन पाबंदी के बाद अब यहां करीब 2000 लोगों ने इकट्ठा होकर नमाज अदा की। इनमें अधिकतर ऐसे लोग थे जो पहले सेक्टर-58 के पार्क में नमाज पढ़ते थे।
नमाजियों के मुताबिक, पाबंदी से बस फर्क इतना है कि मस्जिद व दूसरे पार्क में जाने में अधिक समय लग रहा है। पहले सहूलियत थी और समय बचता था। इमाम अब्दुल नाजिर ने बताया कि जुमे के दिन सेक्टर-54 में जाकर नमाज पढ़ाते हैं। जुमे की नमाज में ईद की तरह ही होती है यानी ये हफ्ते की ईद होती है और इसे बिना मौलवी के पढ़ा जाना संभव नहीं है। इसलिए लोग इकट्ठा होकर मौलवी के पीछे नमाज पढ़ते हैं। खुतबा सुनते हैं और दुआ मांगते हैं तब जाकर यह कहीं नमाज पूरी होती है।
पार्कों नमाज पर लगाई रोक वापस ली जाए
सीपीआई (एम) नोएडा गौतमबुद्धनगर कमेटी की बैठक शुक्रवार को सेक्टर-8 में हुई। इसकी अध्यक्षता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने की। उन्होंने बैठक में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ निंदा करते हुए कहा कि यह एकपक्षीय कार्रवाई है। देश में सभी लोगों को अपने धार्मिक कार्यक्रमों को करने के लिए आजादी दी गई है, लेकिन नोएडा में पार्क में नमाज न पढ़ने देना प्रशासन की हिटलरशाही है।
विज्ञापन
अचानक पार्क में नमाज पढ़ने से रोक दिया गया है और यह लोगों के अधिकारों का हनन है। अगर सरकार या प्रशासन ने समय रहते हुए इस तरह कार्रवाई न रोकी तो सांप्रदायिक घटनाएं होना शुरू हो जाएंगी। सीपीएम मांग करती है कि प्रशासन पार्कों में नमाज पर लगाई गई रोक को तुरंत हटाए।