फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crores cheated from more than 150 people on pretext of insurance renewal in Delhi

Delhi: बीमा नवीनीकरण का झांसा देकर 150 से ज्यादा लोगों से करोड़ों ठगे, आईएफएसओ ने तीन जालसाजों को किया गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2022 06:19 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 18 Jul 2022 06:19 AM IST
सार

आईएफएसओ ने बीमा कराने व उसका नवीनीकरण करने के नाम पर ठगी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन वर्षों में 150 से ज्यादा लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Crores cheated from more than 150 people on pretext of insurance renewal in Delhi
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीमा कराने व उसका नवीनीकरण करने के नाम पर 150 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ज्यादातर बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाते हैं। ये प्राइवेट कंपनियों का बीमा कराने का झांसा देकर पीड़ित को फर्जी बीमा कागजात भेजते थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन वर्ष से ठगी कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड व 1.80 लाख रुपये बरामद किए हैं।  

विज्ञापन


इस मामले में पेशे से सरकारी स्कूल की शिक्षिका लकी सोलंकी ने आईएफएसओ में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनके पास एक युवक का फोन आया। उसने कहा कि वह दस लाख रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी करवाएंगी तो उन्हें प्रतिमाह 22 हजार रुपये मिलेंगे। पीड़िता ने दस लाख रुपये की दस पॉलिसी करा लीं। आरोपी ने अपने बैंक खाते में पैसे जमा करा लिए। पॉलिसी करने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। कुछ समय आरोपी को पीड़िता के पास फोन आया कि उसकी जो पॉलिसी टूट गई हैं, उन्हें नवीनीकरण कराएंगे तो उन्हें मोटा मुनाफा मिलेगा।
विज्ञापन


आरोपियों ने पीड़िता से पॉलिसी नवीनीकरण करने के नाम पर करीब 30 लाख रुपये और ठग लिए। पीड़ित ने अपनी जूलरी को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर सभी पॉलिसियों का नवीनीकरण करा लिया। शिक्षिका की शिकायत पर पांच जुलाई, 2022 को मामला दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने कई दिन के जांच के बाद तीन आरोपियों दयालपुर, दिल्ली निवासी विनायक, प्रदीप उर्फ प्रेम और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी पिछले तीन वर्षों में 150 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed