फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crooks throws lady to moving bus after resist tampering

छेड़छाड़ के विरोध पर चलती बस से फेंका

Wed, 06 Aug 2014 05:32 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
Crooks throws lady to moving bus after resist tampering

दिल्ली के महरौली इलाके में डीटीसी की चलती बस से महिला को धक्का देने का मामला सामने आया है। धक्का लगने से वह खिड़की से गिर गई और उसका एक पैर टायर के नीचे आ गया था। सफदरजंग जंग अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला के होश में आने के बाद पुलिस ने सोमवार शाम परिजनों के सामने उसका बयान दर्ज किया।

विज्ञापन


चचेरी बहन का आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो युवकों ने महिला को बस से फेंक दिया। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बीएस जयसवाल का कहना है कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला से छेड़छाड़ हुई थी या नहीं।

विज्ञापन

नीचे गिरने पर पैर बस के टायर के नीचे आया

Crooks throws lady to moving bus after resist tampering

पुलिस के अनुसार मदनगिरी में रहने वाली 26 वर्षीय दीपा (बदला हुआ नाम) टीबी की बीमारी से पीड़ित है। वह एक अगस्त को सुबह करीब 10:00 बजे चचेरी बहन के साथ रूट नंबर 427 की हरे रंग की डीटीसी बस से महरौली स्थित अस्पताल जा रही थी।

दीपा ड्राइवर के पीछे वाली सीट बैठी हुई थी। महिला को अब होश आया है। महिला का आरोप है कि दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे खिड़की से बस से नीचे फेंक दिया।

नीचे गिरते ही दीपा का एक पैर बस के टायर के नीचे आ गया। महिला को फोर्टीज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल केलिए रेफर कर दिया गया।

क्या इज्जत बचाने के लिए खुद कूदी महिला?

Crooks throws lady to moving bus after resist tampering

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने सोमवार शाम को दिए बयानों में कहा है कि किसी ने उसे धक्का दिया था और इसके बाद बस की खिड़की से नीचे गिर गई। महिला के उसे परिजनों केसामने बयान लिए गए हैं।

पुलिस बस में बैठी सवारियों से पूछताछ कर रही है। बस में सफर कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि महिला बस की खिड़की से खुद ही कूदी थी।

प्रत्यक्षदर्शी ये बता नहीं रहा है कि महिला के साथ छेड़छाड़ हुई थी या नहीं। ये भी गौर करने वाली बात हैकि महिला चलती बस में खिड़की से कैसे कूद गई या कैस बस केचलते समय दोनों गेट बंद रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed