{"_id":"5b6891114f1c1ba33e8b5718","slug":"crooks-looted-man-by-becoming-kanwariya-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कांवड़िया बनकर युवक को लूटा, तमंचे के बल पर की 2200 रुपये की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने कांवड़िया बनकर युवक को लूटा, तमंचे के बल पर की 2200 रुपये की लूटपाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कार सवार बदमाशों ने रात में कांवड़ियों के वेश में एक युवक को लिफ्ट दी और तमंचा दिखाकर 2200 रुपये, मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश उसे सेक्टर-37 के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी इस तरह की घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मयूर विहार निवासी अनूप कुमार आईटी कंपनी में काम करता है। कंपनी का ऑफिस नोएडा एक्सप्रेसवे पर है। वह मूलरूप से बुलंदशहर के सिकंद्राबाद का रहने वाला है। शनिवार को घर जाने के लिए ऑटो पकड़ा। सेक्टर-37 क्षेत्र में ऑटो खराब हो गया। उसी समय एक कार आई, जिसमें दो युवक थे और वह कांवड़ियों के वेश में थे। उन्होंने लिफ्ट ले ली। जैसे ही गाड़ी चली तो एक बदमाश ने तमंचा तान दिया।
विज्ञापन