{"_id":"69b74eff072b05e04b06f155","slug":"crisis-amid-the-lpg-crisis-political-fires-flare-up-in-the-capital-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gas Crisis: एलपीजी संकट के बीच दिल्ली में धधकने लगी सियासत की आग, एक-दूसरे को 'जलाने' में जुटे राजनीतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gas Crisis: एलपीजी संकट के बीच दिल्ली में धधकने लगी सियासत की आग, एक-दूसरे को 'जलाने' में जुटे राजनीतिक दल
Mon, 16 Mar 2026 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:00 AM IST
सार
गैस की कमी, बढ़ती कालाबाजारी और लंबी कतारों को लेकर राजनीतिक दल आमने-सामने आ गए हैं। जनता रसोई गैस के लिए जूझ रही है, जबकि सत्ता और विपक्ष इस मुद्दे पर एक-दूसरे को घेरने में जुटे हैं।
विज्ञापन
LPG Gas Crisis
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में एलपीजी गैस की किल्लत से जहां आम लोगों की रसोई के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं, वहीं इस संकट ने सियासत की आंच तेज कर दी है। गैस की कमी, बढ़ती कालाबाजारी और लंबी कतारों को लेकर राजनीतिक दल आमने-सामने आ गए हैं। जनता रसोई गैस के लिए जूझ रही है, जबकि सत्ता और विपक्ष इस मुद्दे पर एक-दूसरे को घेरने में जुटे हैं।
विज्ञापन
वहीं राजधानी में कई संगठनों ने गैस की किल्लत पर सरकार को घेरते हुए रैली भी निकाली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि एलपीजी सिलिंडर की कमी से अटल कैंटीन, रैन बसेरों में रहने वाले गरीबों को समय पर भोजन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
राजधानी में एलपीजी संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में गैस सिलिंडर लेकर यात्रा निकालकर केंद्र की माेदी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पार्टी ने दावा किया कि यह शोभा यात्रा राजधानी के करीब 250 वार्डों में निकाली गई। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश में गैस सिलिंडर की किल्लत और लंबी कतारों की स्थिति सरकार की विफल नीतियों का परिणाम है। त्रिलोकपुरी में आयोजित शोभा यात्रा के दौरान विधायक कुलदीप कुमार ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी बढ़ गई है। लोक समाज पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतबीर सिंह करौतिया ने किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने 4 अप्रैल को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है।
प्रदेश भाजपा ने देश में गैस की कमी का माहौल मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और कुछ राजनीतिक दलों के दुष्प्रचार के कारण बनने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में तनाव के चलते सप्लाई प्रभावित हुई है, लेकिन देश में गैस की कमी का माहौल बनाया जा रहा है और उससे लोगों में भ्रम पैदा हो गया है।