{"_id":"134cbb345c5f637b690159c9f6cf8eb2","slug":"criminals-on-infamous-mubbi-gang-arrested-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक का पर्याय मुब्बी गैंग के ईनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक का पर्याय मुब्बी गैंग के ईनामी बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 08 Jan 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की देर रात मेवात की सीआईए नूंह पुलिस ने मुखबिर की सूचना में उजीना ड्रेन के पुलिया के पास दो इनामी बदमाशों को काबू किया है।
विज्ञापन
इनके कब्जे से पलवल से चुराई गई बिना नंबर की एक बाइक, एक देशी पिस्तौल 315 बोर और दो बिना चले कारतूस बरामद हुए हैं।
शुक्रवार को यहां सीआईए नूंह कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेवात के पुलिस उपाधीक्षक नूंह मुख्यालय आशीष चौधरी ने बताया कि ये दोनों बदमाश मुब्बी यानी मुबारिक गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
इनके गैंग में सात लोग शामिल हैं। इनमें से दो को पुलिस पहले काबू कर चुकी है। इनका अपराधिक संबंध हारिस उर्फ मामा गैंग और अहमद उर्फ कौद गैंग के साथ भी रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा, राजस्थान और एनसीआर के इलाकों में वाहन लूट के अलावा लग्जरी गाड़ियों को लूटना इनका पेशा रहा है। एनसीआर में मुब्बी गैंग लगभग रोजाना अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहा है।
उन्होंने बताया कि सीआईए नूंह पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुखबिर खास की सूचना पर उजीना ड्रेन के पुलिया के पास दो बदमाशों को एक चोरीशुदा बाइक के साथ काबू किया। इनकी जामा तलाशी में एक देशी पिस्तौल 315 बोर और दो बिना चले कारतूस बरामद हुए।
दोनों गांव उटावड़, थाना बहीन, जिला पलवल के रहने वाले हैं। पहला बदमाश शमीम उर्फ समू पुत्र जमील जबकि दूसरे की पहचान नियाज उर्फ याद उर्फ नियाजू निवासी उटावड़ के तौर पर हुई है। दोनों थाना बहीन जिला पलवल के रहने वाले हैं। इनके गैंग के चार अन्य सदस्य अभी फरार हैं।
उक्त पुलिस अधिकारी ने मुब्बी गैंग की अपराधिक वारदातों का जिक्र करते हुए बताया कि इन लोगों ने जिले के खंड पुन्हाना में जमालगढ रोड़ पर एक एलपी ट्रक को करीब साल भर पहले लूटा।
इसके अलावा राजस्थान के महूवा क्षेत्र में इन लोगों ने धागे से भरा एक ट्रक लूटा। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर थाना चांदगाजी क्षेत्र में तीन लूटपाट की वारदातों में शामिल रहे।
दो वारदात बहरोड़-शाहजहांपुर के बीच में वाहन लूट की अंजाम दी। डीएसपी ने कहा कि इन बदमाशों के विरुद्ध अभी दस पुलिस केस सामने आए हैं।
हरियाणा पुलिस ने इन दोनों पर 25-25 और राजस्थान पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपए इनाम घोषित किया हुआ है। दस लंबित मामलों में ये अभी तक पीओ चल रहे थे। अब नूंह पुलिस ने इनके विरुद्ध गिरोहबंदी, लूटपाट और ऑर्म्स एक्ट का ग्यारहवां केस दर्ज किया है।
उक्त अधिकारी ने संकेत किया कि करीब एक माह पहले राजस्थान के सात आईपीएस और हरियाणा के तीन एचपीएस स्तर पर अधिकारियों ने संयुक्त तौर पर गांव उटावड़ में एक रैड मारी, जिसमें नियाज के घर से साढ़े चार लाख रुपए नकद, चोरीशुदा महिलाओं के गहने और लेटेस्ट मोबाइल बरामद हुए हैं।
यह सामान राजस्थान पुलिस की कस्टड़ी में है। उन्होंने कहा कि उस स्पैशल रैड में मैं खुद भी शामिल रहा। उन्होंने कहा कि इनके दो साथी अज्जू उर्फ अजरूदीन व शेरू निवासियान गांव उटावड़ को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।
बृहस्पतिवार देर शाम नूंह थाने में इन दोनों के विरुद्ध आईपीसी की धारा-398/401 और ऑर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
आज यहां सीआईए नूंह कार्यालय में मीडिया के सामने इनकी परेड कराई गई तथा बाद में नूंह की एक अदालत में पेश करने के बाद अग्रिम पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी।