{"_id":"5c76f2dbbdec224bbb20ae92","slug":"criminals-looted-rs-14-lakhs-by-throw-chillies-in-businessmen-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी-कर्मचारी की आंखों में मिर्च डाल बदमाशों ने लूटे 14 लाख, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी-कर्मचारी की आंखों में मिर्च डाल बदमाशों ने लूटे 14 लाख, केस दर्ज
Thu, 28 Feb 2019 01:58 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में मंगलवार को नकाबपोश बदमाशों ने चावल कारोबारी व उनके कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 14 लाख रुपये लूट लिये। वे माल का भुगतान करने जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, चावल कारोबारी सन्नी गुप्ता परिवार के साथ दरीबा कलां, चांदनी चौक में रहते हैं। वह नया बाजार खारी बावली से चावल खरीदकर फरीदाबाद और गुरुग्राम में सप्लाई करते हैं। सन्नी का दफ्तर गली रघुनंदन लाहौरी गेट इलाके में है। सन्नी को मार्केट में कुछ कारोबारियों को माल का भुगतान करना था। वह अपने कर्मचारी सत्येंद्र को लेकर सुबह करीब 11 बजे दफ्तर से पैदल निकले।
दोनों नया बाजार होते हुए पंजाब एंड सिंध बैंक के पीछे गली में पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दो नकाबपोशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। दोनों दर्द से छटपटाने लगे। इस बीच दोनों बदमाशों ने सन्नी से रुपयों का बैग छीना और फरार हो गए। सूचना पर लाहौरी गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
ओएलएक्स के मैनेजर को चाकू मारकर लूटा
पटेल नगर इलाके में बदमाशों ने ओएलएक्स कंपनी के अकाउंट मैनेजर राजा उर्फ दिनेश (30) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर लूटपाट की। घायल होने के बावजूद वह खुद ही स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे। बदमाश उनका मोबाइल, कैश और डेबिट कार्ड लूट ले गए। पुलिस को दी सूचना में राजा ने बताया कि वे परिवार के साथ वेस्ट पटेल नगर में किराए के मकान में रहते हैं।
मंगलवार रात वह अपने दोस्त के पास पार्टी में करोल बाग गए थे। वहां से देर रात दो बजे लौटते समय वह रास्ते में लघुशंका के लिए रुके। इस बीच चार बदमाशों ने उनसे लूटपाट की। विरोध करने पर आरोपियों ने शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए। उन्हें लेडी हार्डिंग अस्पताल रेफर किया गया है।