{"_id":"6692409d7680c1f42e0438b5","slug":"criminal-shot-in-encounter-in-welcome-area-admitted-to-hospital-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भागते बदमाश को लगी पुलिस की गोली, अस्पताल में इलाज कराते हुए पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भागते बदमाश को लगी पुलिस की गोली, अस्पताल में इलाज कराते हुए पकड़ा
Sat, 13 Jul 2024 02:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:23 PM IST
सार
वेलकम में बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। देर रात करीब 3.30 बजे वेलकम थाना पुलिस को खबर मिली थी आठ मामलों में शामिल व वेलकम थाने का घोषित बदमाश सलमान उर्फ जेडी अपने घर आने वाला है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेलकम में बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। देर रात करीब 3.30 बजे वेलकम थाना पुलिस को खबर मिली थी आठ मामलों में शामिल व वेलकम थाने का घोषित बदमाश सलमान उर्फ जेडी अपने घर जनता कॉलोनी, वेलकम परिवार से मिलने आने वाला है।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर ट्रैप लगा दिया। सलमान वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से फायरिंग की, लेकिन आरोपी दूसरे की छत पर कूदकर भागा गया।
विज्ञापन
इस बीच शनिवार सुबह करीब 10.35 बजे पुलिस को एलएनजेपी अस्पताल से खबर मिली कि सलमान उर्फ जेडी को कूल्हें में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम वहां पहुंची और आरोपी की हिरासत ली, फिलहाल पुलिस की निगरानी में सलमान का इलाज जारी है।
विज्ञापन