{"_id":"5d1333ec8ebc3e3cc6675f96","slug":"criminal-papit-badla-arrest-who-help-badan-singh-badoo-to-ran-away-from-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात अपराधी बदन सिंह बद्दो की फरारी का मुख्य आरोपी पपीत गाजियाबाद से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात अपराधी बदन सिंह बद्दो की फरारी का मुख्य आरोपी पपीत गाजियाबाद से गिरफ्तार
Wed, 26 Jun 2019 03:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 26 Jun 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
कुख्यात बदन सिंह बद्दो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बददो की फरारी में मुख्य रूप से शामिल रहे 25 हजार के इनामी पपीत बढ़ला को नोएडा एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पपीत नोएडा में अपने दोस्तों के साथ मॉल में शापिंग कर रहा था।
विज्ञापन
कुख्यात बदन सिंह बद्दो विगत 28 मार्च को होटल मुकुट महल से फर्रुखाबाद पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने बद्दो की फरारी में सहयोग करने वाले और छह पुलिसकर्मी समेत 14 लोगों को जेल भेजा था। इस मामले में बद्दो का बेटा 50 हजारी सिकंदर और 25 हजारी पपीत निवासी बढ़ला परीक्षितगढ़ फरार चल रहे थे। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नोएडा एसटीएफ ने पपीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसटीएफ ने बद्दो और सिकंदर की तलाश में कई जगह पर पपीत को लेकर दबिश दी। लेकिन उनका पता नहीं लगा। उसके बाद पपीत को नोएडा एसटीएफ ने ब्रह्मपुरी पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने बताया कि बद्दो की फरारी और परतापुर में होटल मालिक मेहरचंद कसाना की हत्या में पपीत बढ़ला नामजद आरोपी है। दोनों मामलों में उसका रिमांड बनाया जाएगा। उसके पास से एक कार बरामद हुई है। जोकि चोरी की बताई जा रही है। पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन