{"_id":"b48ac2c1b873b9123886ba054e9503f0","slug":"criminal-made-obscenity-with-women-on-the-road-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरेराह युवती से अश्लील हरकत के बाद मनचले उतारने लगे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह युवती से अश्लील हरकत के बाद मनचले उतारने लगे कपड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 05 Sep 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारे जा रही युवती को तीन मनचलों ने सरेराह छेड़ा और उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया। वहां से किसी तरह युवती बच कर भागी।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में शरण ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती शुक्रवार की शाम चार बजे घर से निकली थी।
युवती मत्था टेकने के लिए घर से गुरुद्वारा जा रही थी। रामदास गुरुद्वार डबुआ कॉलोनी के पास अजीत सिंह अपने दोस्तों मनेंद्र और अरविंद उर्फ कल्लू के साथ पीछे से मोटरसाइकिल पर आया।
विज्ञापन
Trending Videos
पहले भी कर चुके हैं घिनौनी हरकत
युवती का आरोप है कि वे तीनों उसके कपड़े खींचने लगे। उसने जब विरोध किया तो अभद्रता की और युवती को गालियां देनी शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी तीनों कई बार इस तरह की हरकत उसके साथ कर चुके हैं।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। महिला थाने की हेडकांस्टेबल सुमन ने बताया कि मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी तीनों कई बार इस तरह की हरकत उसके साथ कर चुके हैं।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। महिला थाने की हेडकांस्टेबल सुमन ने बताया कि मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।