{"_id":"69fe190361a3b5685803347e","slug":"criminal-carrying-weapon-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135531-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हथियार के साथ घूम रहा बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हथियार के साथ घूम रहा बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद
नई दिल्ली। पूर्वी जिले की मंडावली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी लूट या झपटमारी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि अपराध रोकथाम अभियान के तहत मंडावली थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सीडब्ल्यूजी विलेज रोड के पास युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तुरंत घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
आरोपी की पहचान दुर्गेश सिंह भंडारी उर्फ शिवम भंडारी (19) निवासी पांडव नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने हथियार के बल पर स्नैचिंग और लूट की योजना होने की बात कबूली। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।