{"_id":"7db9fcf10cefce0fedada196fb0820d6","slug":"criminal-because-of-his-girlfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बन गया बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बन गया बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Apr 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए कार लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से लूटपाट के चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने देसी कट्टा, दो कारतूस, एक छुरा, एक लैपटॉप तीन मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि इलाके में ट्रक चालकों से बढ़ती लूटपाट की घटना को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को इन बदमाशों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई। इंस्पेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों पर निगरानी शुरू कर दी। 23 अप्रैल को एक सूचना पर पुलिस ने रघुवीर नगर निवासी अतुल (19) और कुलदीप (25) को नजफगढ़, उत्तम नगर रोड के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास से बरामद बाइक तिलक नगर इलाके से चुराई गई थी। बदमाशों ने बताया कि गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए इन लोगों ने दिल्ली कैंट इलाके से एक आई20 कार लूटी थी। बदमाशों ने बक्कड़गढ़ में टोल टैक्स कर्मचारी से लूटपाट, मोदी नगर में एक ट्रक चालक से लूटपाट की थी। इसके अलावा जाफरपुर कलां थाना और तिलक नगर में भी इनके खिलाफ मामला दर्ज है।
विज्ञापन