{"_id":"5ad36a754f1c1b84028b4ac6","slug":"youth-stabbed-by-the-crook-when-restricted-to-felony","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडागर्दी करने से मना करने पर बदमाश ने घोंप दिया चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुंडागर्दी करने से मना करने पर बदमाश ने घोंप दिया चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रपुरी इलाके में गली में गुंडागर्दी करने से रोकने पर एक बदमाश ने युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार विक्रांत(26) सपरिवार जेजे कालोनी इंद्रपुरी में रहता है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान सामने के घर में रहने वाला लाला के पास आने वाला नवीन उसे गाली देने लगा। विक्रांत के विरोध करने पर नवीन उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर विक्रांत का भाई मौके पर पहुंच गया और मोबाइल से नवीन का वीडियो बनाने लगा। गुस्से में आकर नवीन ने विक्रांत के पेट में चाकू घोंप दिया। उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन