{"_id":"58cfda294f1c1b425c1a13c0","slug":"youth-shot-dancing-on-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस कर रहे युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर डांस कर रहे युवक को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्रा पार्क में रविवार की रात शादी समारोह में बज रहे डीजे पर डांस करने के दौरान एक युवक के पेट में गोली लग गई, जिससे वह गिर पड़ा। तुरंत उसे पालम विहार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली जाफरपुर इलाके के गांव ईसापुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका बड़ा बेटा पंकज (24) रविवार की शाम अपने दोस्त सोनू के साले की शादी में गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क में गया था।
विज्ञापन
रविवार रात उन्हें वहां से फोन कर बताया गया कि शादी में बज रहे डीजे पर डांस के दौरान पंकज के पेट में गोली लग गई है। उसे पालम विहार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही प्रदीप अपने छोटे बेटे वीरेंद्र के साथ अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
वहां उन्हें सोनू ने बताया कि डीजे पर कई लड़के डांस कर रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी और पंकज गिर पड़ा। जांच अधिकारी एसआई देवेंद्र ने बताया कि युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। गोली अभी निकाली नहीं जा सकी है। घायल के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।