फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth shot, condition serious

युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Wed, 22 Mar 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Mar 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
Youth shot, condition serious
demo pic

जगतपुरी इलाके में कड़कड़ी मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। कमर में गोली लगने के बाद पीड़ित मोहित शर्मा (28) को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर होने में उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि मोहित को कहीं और गोली मारकर कड़कड़ी मोड़ के पास डाला गया। फिलहाल उसका बयान नहीं हो पाया है। जगतपुरी थाना पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। मोहित के खिलाफ लूटपाट, जबरन वसूली और वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोहित परिवार के साथ लोनी, गाजियाबाद में रहता है। सोमवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि कड़कड़ी मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल मोहित को अस्पताल पहुंचाया। अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे लगता हो कि मोहित को वहीं गोली मारी गई है। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed