{"_id":"5936cdda4f1c1b69259c7bc9","slug":"youth-killed-deadbody-found-under-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर युवक की हत्या, फ्लाई ओवर के नीचे मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर युवक की हत्या, फ्लाई ओवर के नीचे मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि भलस्वा डेयरी फ्लाई ओवर रोड के नीचे एक युवक का शव पड़ा है।
विज्ञापन
युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की उम्र करीब 35 साल है।
पुलिस ने दिल्ली से सटे राज्यों के थानों को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।