फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth gun fire in road rage gurugram crime news

बीच रास्ते गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, गुस्साए लड़कों ने युवक की मारी गोली

Wed, 28 Jun 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 28 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
 youth gun fire in road rage gurugram crime news
demo pic

गुरुग्राम के सरायअलावर्दी फाटक के पास सोमवार को देर रात अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक बिहार के शेखुपुरा जिले का बताया जा रहा है। जीआरपी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना रात एक बजे की है। घायल महिपाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रात को शहर में घुमने निकला था। आते समय सरायअलावर्दी फाटक को पार करते ही उनकी  गाड़ी ओवर हिट होने के बीच रास्ते में ही बंद हो गई। गाड़ी को ठीक करने के लिए वह  रोड पर ही खड़े थे। कुछ समय के बाद गुरुग्राम की तरफ से काले रंग की एक सेंट्रो गाड़ी आई जिसमें पांच युवक सवार थे। 
विज्ञापन


कार में सवार युवकों ने उनसे गाड़ी बीच रास्ते में खड़ी करने के बारे में पूछा और इसी बात को लेकर दोनों गुट के लोगों की कहासुनी हो गई। सेंट्रो कार में सवार एक युवक ने बिना सोचे समझे अपनी पिस्टल निकाली और महिपाल के पेट में गोली चला दी। गोली महिपाल के  पेट में दाहिने  तरफ लगी। आरोपी मौके से फरार हो गए।  घायल युवक को साथ के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां युवक की जान खतरे से  बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को गोली लगने के मामले में पुलिस 12 घंटे तक  दो थानों सीमा विवाद में उलझी रही। बजघेडा थाना पुलिस जीआरपी का मामला बता रही थी और जीआरपी बजघेड़ा पुलिस का मामला बताती रही लेकिन दोपहर के बाद मामला जीआरपी का निकला। जीआरपी ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। 

जीआरपी एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए नजदीकी रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा। पुलिस को इस बात का अदांजा है कि आरोपी कहीं न कहीं रास्ते में लगे सीसीटीवी  फुटेज में जरूर कोई सुराग मिल सकता है। 


पुलिस आरोपियों की तालाश में छापेमारी की जा रही है। घायल युवक के बयान पर अनजान लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 
-महावीर सिंह, जीआरपी थाना, प्रभारी गुरुग्राम 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed