फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth beaten by friend for drinking liquor

जन्मदिन पर नहीं पिलाई शराब तो दोस्त को पीटा

Fri, 01 Sep 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 01 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
 youth beaten by friend for drinking liquor
शराब (प्रतीकात्मक फोटो)

जन्मदिन पर दोस्त को घर पर बुलाकर शराब न पिलाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पीट दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अर्जुन नगर निवासी भारत भूषण का 29 अगस्त को जन्मदिन था। इस दौरान उसने घर पर एक छोटा साथ सेलिब्रेशन किया था। सेलिब्रेशन में अपने दोस्तों को भी बुलवाया था। आरोप है कि सेलिब्रेशन के दौरान उसके दोस्त वीर नगर निवासी गौरव ने शराब पिलाने की मांग की। 
विज्ञापन


इस पर भारत भूषण ने मना कर दिया और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गौरव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर भारत भूषण की पिटाई कर दी और फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे अर्जुन नगर चौकी के एएसआई ओमबीर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों दोस्त थे। शराब पिलाने को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हुआ। फिलहाल आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed