फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young woman on the job of not getting poisoned, death.

नौकरी न लगने पर युवती ने जहर खाया, मौत

Sun, 04 Jan 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sun, 04 Jan 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Young woman on the job of not getting poisoned, death.
लिंक रोड थाना क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी में अपने मायके में रह रही युवती ने शुक्रवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। शनिवार सुबह उसकी नरेंद्र मोहन अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामला डिप्रेशन में आकर सुसाइड करने का मान रही है।
विज्ञापन


युवती के पिता ने बताया कि वह नौकरी नहीं लगने के कारण डिप्रेशन में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरस्वती कालोनी निवासी अशोक ने अपनी बेटी श्वेता(24) की शादी करीब डेढ़ साल पहले नीरज कुमार से की थी।
विज्ञापन


नीरज पुणे की एक कंपनी में कार्यरत हैं। पति के पुणे जाने के बाद से श्वेता अपने माता-पिता के साथ सरस्वती कालोनी में ही रह रही थी। पिता अशोक के अनुसार शुक्रवार को श्वेता अपने में कमरे में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने मुंह से झाग निकलता देखा तो उसे मोहन नगर के नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार सुबह श्वेता की मौत हो गई।


ओ विपिन टाडा ने बताया कि श्वेता ने पिछले साल बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। तब से वह नौकरी तलाश रही थी। नौकरी न मिलने से वह डिप्रेशन में थी। मामला सुसाइड का लग रहा है। परिजनों ने शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed