फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   young men killed him by beating

बस से उतारकर युवकों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 31 Mar 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 31 Mar 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
young men killed him by beating

नीमका गांव निवासी एक बुजुर्ग को बस से उतारकर युवकों ने पीट-पीटकर मार डाला। आरोप है कि युवक वृद्ध का मोबाइल साथ ले गए, जबकि उनकी जेब में रखे सोलह हजार रुपयों को हाथ तक नहीं लगाया। मृतक के बेटे की शिकायत पर कोतवाली टप्पल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


नीमका गांव निवासी देवी सिंह (60) मंगलवार को किसी कार्य से दिल्ली गए थे। रात में करीब 9 बजे वह नोएडा के सेक्टर-37 से यूपी रोडवेज की बस में जेवर जाने के लिए बैठे थे। बताया जा रहा है कि वृद्ध को दो युवकों ने जेवर से पहले ही बस में बंधक बना लिया और जेवर स्टैंड पर उतरने नहीं दिया।
विज्ञापन


युवकों ने यमुना एक्सप्रेस वे के टप्पल इंटरचेंज के पास वृद्ध को उतारकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध की पेंट की जेब में रखे सोलह हजार रुपयों को युवक नहीं ले गए, लेकिन उनका मोबाइल घटना के बाद से गायब है। देवी सिंह के बेटे की शिकायत पर टप्पल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कहीं हत्या रंजिश या बस में हुए किसी विवाद के कारण तो नहीं हुई पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed