सिगरेट मंगाना पड़ा महंगा, नाबालिगों ने की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंसात्मक फिल्मों का नकारात्मक प्रभाव किस कदर हमारे समाज पर पड़ रहा है इसका नमूना रविवार रात को दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर इलाके में देखने को मिला। बार-बार सिगरेट मंगवाने से नाराज तीन नाबालिग लड़कों ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
मृतक की शिनाख्त शिवम (20) के रूप में हुई हुई है। वारदात के बाद पुलिस ने करीब 15 साल के तीनों नाबालिगों को दबोच लिया।
सोमवार को उन्हें बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शिव का शव परिजनों को सौंप दिया है। जैतपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
छह महीने पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक शिव अपने परिवार के साथ जेजे कालोनी मदनपुर खादर इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई व तीन बहनें हैं। शिवम की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह घर से चंद कदमों की दूरी पर मोबाइल रिचार्ज कूपन की दुकान चलाता था।
पुलिस की मानें तो शिवम पास की दुकानों पर काम करने वाले तीन किशोरों से अकसर सिगरेट मंगाता था। मना करने पर वह उनके साथ गाली-गलौच करता था। रविवार रात को भी शिवम ने किशोरों से सिगरेट लाने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने सब के सामने उनको बुरी तरह गालियां देना शुरू कर दिया।
इस बात से किशोर बेहद नाराज हुए और चले गए। कुछ देर बाद वापस आकर उन्होंने शिवम पर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात के बाद वह वहां से फरार हो गए।
गंभीर हालत में शिवम को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में हत्या का मामला दर्ज कर किशोरों को उनके घरों से दबोच लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।