फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man killed in Trilokpuri traveled with stone.

त्रिलोकपुरी में पत्थर से कूच कर युवक की हत्या

Tue, 18 Nov 2014 08:39 AM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in Trilokpuri traveled with stone.

दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रविवार देर रात एक युवक की पत्थरों से हमलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसका शव 16 ब्लॉक के पास नाले से बरामद किया। सोमवार सुबह परिजनों ने युवक के हाथ पर बने टेटू के आधार पर उसकी शिनाख्त ललित पाल उर्फ बंटी (30) के रूप में की। पुलिस ने एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस मामले को रुपयों के लेन-देन और आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। मयूर विहार थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। इधर, रविवार रात को कर्फ्यू हटाने के बाद हत्या की वारदात से लोगों में रोष है। एहतियात के तौर पर फिलहाल इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 24/66 त्रिलोकपुरी निवासी बंटी कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार में एक दुकान पर काम करता था। परिवार में पत्नी लक्ष्मी और तीन बच्चों के अलावा पिता राजेंद्र, मां और बहन पिंकी है। रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद बंटी घर से निकला था, फिर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे। इधर, देर रात 15 ब्लॉक निवासी एक महिला ने पीसीआर को कॉल कर युवक की हत्या किए जाने की सूचना दी। पुलिस ने 16 ब्लॉक के नाले से युवक को निकाला। उसका मुंह पत्थरों से कूच दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को एलबीएस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मामले की चश्मदीद गवाह ने बताया कि उसके ससुर बीमार है, इस वजह से वह जाग रही थी। करीब 2:30 बजे उसने किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी। वह सुनीत नाम के किसी शख्स से कह रहा था कि वह उसके रुपये लौटा देगा, उसकी जान बक्श दो। इसके बाद घर की पहली मंजिल पर मौजूद महिला ने देखा कि कुछ लोगों ने एक युवक की पत्थरों से हमलाकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इलाके में दिवाली के बाद दो समुदायों में झगड़े के बाद से कर्फ्यू झेल रहे लोगाें को रविवार रात राहत मिली। हालात को देखते हुए पुलिस ने इलाके से रात का कर्फ्यू हटा लिया। हालांकि एहतियात के तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल की तैनाती अभी रखी है।

अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे इसे भी हटा लिया जाएगा। बता दें कि दिवाली के बाद दो समुदायों के बाद झगड़े के बाद से रात का कर्फ्यू जारी था। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। त्रिलोकपुरी इलाके की घटना शुरुआती जांच में रुपयों के लेन-देन को लेकर हत्या की बात सामने आई है।

पुलिस युवक को ले गई थी थाने, नाले से मिला शव

Young man killed in Trilokpuri traveled with stone.

दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नंदग्राम, गाजियाबाद निवासी सुमित कुमार (30) का शव नाले से बरामद किया गया। पास में ही उसकी बाइक भी मिली। पुलिस ने सड़क हादसे में मौत की बात कही।

वहीं सुमित के परिजनों ने साजिश की आशंका जताते हुए जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों ने बताया कि झगड़े की कॉल पर पहुंची पुलिस सुमित को थाने ले गई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि रात करीब 1:45 बजे सुमित को छोड़ दिया गया था। परिजनों का कहना है कि अगर सुमित नशे में था तो उसे थाने से क्यों भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक सी ब्लॉक, नंदग्राम, गाजियाबाद निवासी सुमित का ट्रांसपोर्ट का काम था। परिवार में पत्नी सविता और छह साल की बेटी है। सविता गाजियाबाद कोर्ट में वकील है। शनिवार शाम सुमित शाहदरा स्थित राम नगर में अपने दोस्त गौरव से मिलने आया था। रात करीब 10:40 बजे वह गौरव के घर से दिलशाद गार्डन अपने दोस्त मिंटू के घर पहुंचा। बताया गया है कि यहां उसका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया।

कॉल मिलने के बाद पुलिस नशे की हालत में सुमित को जीटीबी एन्क्लेव थाने ले गई। गौरव के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने देर रात सविता को फोन कर बताया कि नशे की हालत में उसका पति झगड़ा कर रहा था, वह उसे बंद कर रहे हैं। सविता ने सुबह थाने आकर पति को छुड़ाने की बात पुलिसकर्मियों से कही। इधर, रविवार सुबह सविता को पति की मौैत की खबर मिली। शाहदरा थाना पुलिस ने तिकोना पार्क के पास नाले से सुमित का शव बरामद होने की जानकारी दी। परिवार ने सुमित की मौत के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई है।

युवक का कटा हुआ सिर बरामद
दिल्ली के जामिया नगर थाना क्षेत्र के जोगा बाई विस्तार में सोमवार शाम पुलिस ने युवक का कटा हुआ सिर बरामद किया। सिर नूह मस्जिद के पास एक खाली प्लॉट में पॉलीथिन में लिपटा पड़ा था। पुलिस ने सिर को मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को अंबेडकर नगर इलाके के दक्षिणपुरी से अलग-अलग बोरों से शव के टुकड़े बरामद किए गए थे, लेकिन सिर गायब था।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद शव के टुकड़े और सिर कहीं एक ही शख्स के तो नहीं हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस दोनों में समानता की पूरी संभावना जताई है। पुलिस हाल में गायब हुए लोगों की पहचान कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि कूड़ा उठाने वाले एक बच्चे ने सिर देखकर स्थानीय लोगों को सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed