{"_id":"5831efac4f1c1bbc06b39e94","slug":"young-man-died-in-mysterious-circumstances-in-trade-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड फेयर पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेड फेयर पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Nov 2016 05:21 PM IST
सार
हॉल नंबर-6 के पास पार्क में मिला था अचेत युवक
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पुलिस को आशंका दिल का दौरा पडने से हुई मौत
विज्ञापन
माैत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव जकारा, बिजनौर, यूपी निवासी खुर्शीद अहमद (38) के रूप में हुई है। दोपहर के समय खुर्शीद अचेत अवस्था में हॉल नंबर-6 के पास मिला था।
विज्ञापन
कैट्स एंबुलेंस से उसे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस के मुताबिक खुर्शीद अपने परिवार के साथ बिजनौर स्थित जकारा गांव में रहते थे। इसके परिवार में पत्नी, बच्चे व भाई हैं। शनिवार सुबह खुर्शीद नौकरी की तलाश में सराय काले खां इलाके में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आए थे।
विज्ञापन
वहां से वह प्रगति मैदान घूमने जाने की बात कर निकल गए। इस बीच दोपहर करीब 2:30 बजे वह हॉल नंबर-6 के पास अचेत अवस्था में मिले। पुलिस ने कैट्स एंबुलेंस की मदद से उसे एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने परिवार को सूचना दी। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।