{"_id":"59aad4544f1c1b46738b4e0f","slug":"young-man-arrested-for-aunt-murder-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" आर्थिक तंगी दूर करने के लिए युवक ने की थी अपनी मौसी की हत्या, ऐसे हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए युवक ने की थी अपनी मौसी की हत्या, ऐसे हुआ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
delhi murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोती नगर पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने महिला की बहन के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि आर्थिक तंगी से परेशान होने की वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी ललित चंदना (35) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने 5,500 रुपये, आर्टिफिशियल गहने और घड़ी बरामद की है। आरोपी नशे का आदी बताया जाता है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को मोती नगर में एक महिला की हत्या हुई थी। पुलिस ने पाया कि सुआ गोदकर हत्या की गई है। मृतका की पहचान प्रक्षिला डेविड के रूप में हुई। जांच में पता चला कि प्रक्षिला अपने बेटे मार्शल और बेटी मार्लेन के साथ रहती थी। दोनों बच्चे नौकरी करते हैं और प्रक्षिला घर में रहती थी।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में लिया। सीसीटीवी कैमरे में प्रक्षिला की बहन का बेटा ललित घटना से पहले प्रक्षिला के घर जाते हुए देखा गया था। ललित के बारे में पूछताछ करने पर मार्लेन ने बताया कि कुछ माह पहले ललित ने उससे रुपये उधार मांगे थे। उसने रुपये देने से मना कर दिया था। उसने बताया कि ललित नशे का आदी है और जहांगीरपुरी में रहता है।
विज्ञापन
इस खुलासे के बाद पुलिस ने ललित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह वारदात को अंजाम देने की बात से इनकार करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह साप्ताहिक बाजार में कपड़े बेचता था। उसने मार्लेन से रुपये मांगे थे, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। रुपयों की जरूरत होने की वजह से उसने मौसी की हत्या कर घर में लूटपाट को अंजाम दिया।