फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Workers were putting the tiles, in the mouth of the woman robbed of textile Tuskr

टाइल्स लगाने आए थे मजदूर, महिला के मूंह में कपड़ा ठूसकर की लूट

Sun, 17 Jul 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Workers were putting the tiles, in the mouth of the woman robbed of textile Tuskr
क्राइम - फोटो : demo

पटेल नगर इलाके में घर में टाइल्स लगाने आए मजदूरों ने महिला को बंधक बनाकर चेन और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कमलजीत कौर (47) परिवार के साथ वेस्ट पटेल नगर में रहती है। परिवार में उसके पति जसपाल सिंह, देवर गुरुदेव सिंह और सास सतपाल कौर रहती है। 
विज्ञापन


कमलजीत कौर के घर में मरम्मत का काम चल रहा है। पलंबर आमिर ने जसपाल सिंह को बताया कि बलजीत नगर निवासी बारिक टाइल्स का अच्छा काम करता है। 

काम के बहाने से छत पर गए थे लेकर

Workers were putting the tiles, in the mouth of the woman robbed of textile Tuskr
पु‌लिस - फोटो : file photo

उससे ही काम करवाएं। जसपाल के यहां बारिक ने टाइल्स का काम किया लेकिन बाथरूम में लीकेज होने की वजह से बारिक को दोबारा काम पर बुलाया गया। 

14 जुलाई को बारिक अपने तीन सहयोगियों के साथ जसपाल के घर पहुंचा। घर पर कमलजीत कौर और उसकी सास मौजूद थी। बारिक व उसके सहयोगी किसी बहाने कमलजीत कौर को पहली मंजिल पर ले गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ पैर बांध दिए।

बदमाशों ने कमलजीत की सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। इसी बीच कमलजीत की सास पहली मंजिल पर आने लगी। जिसे देख बदमाश पिछले दरवाजे से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed