{"_id":"4c7801d3398af4af875f0fa03ac14094","slug":"women-shot-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी विवाद में महिला को गोलियों से भूना, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी विवाद में महिला को गोलियों से भूना, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Mar 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के करावल नगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम थाने से चंद कदम की दूरी पर एक महिला को गोलियां से भून दिया गया। तीन गोली लगने के बाद पीड़ित सायरा खातून (35) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सायरा के परिजनों ने उसके ससुर पर प्रॉपर्टी विवाद में हमला करवाने का आरोप लगाया है। दरअसल पति की मौत के बाद सायरा का अपने ससुर से विवाद चल रहा था। सायरा ने कोर्ट से सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। 24 मार्च को कड़कड़डूमा में इसकी सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सायरा खातून अपने परिवार के साथ कमल विहार, करावल नगर में रहती हैं। इसके परिवार में चार बच्चे हैं। दो साल पूर्व इसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद से सायरा का अपने ससुर हाजी यूनुस से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। सायरा के भाई असलम का आरोप है कि प्रॉपर्टी खाली करने को लेकर यूनुस सायरा को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसके लिए सायरा ने कोर्ट की भी शरण ली थी। बृहस्पतिवार शाम के समय सायरा अपनी लकड़ी की टाल पर बैठी हुई थी।
विज्ञापन
इस बीच तीन-चार बदमाश वहां पहुंचे और सायरा पर गोलियां बरसा दी। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। तीन गोलियां लगने के बाद सायरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। असलम का आरोप है कि गोली खुद सायरा के ससुर हाजी यूनुस और उसके साथियों ने मारी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन