फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women criminals looted mangalsutra of a woman in delhi

महिला बदमाशों ने मंगलसूत्र लूटा, लोगों ने एक महिला को दबोचा

Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
women criminals looted mangalsutra of a woman in delhi

ज्योति नगर इलाके में सामान खरीदने बाजार गई एक महिला से तीन महिला बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट लिया। बदमाशों के भागने के दौरान पीड़िता ने शोर मचा दिया। लोगों ने भाग रही एक महिला बदमाश को दबोच कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अन्य महिला बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंजू सपरिवार सी ब्लॉक गोकलपुरी में रहती है। बृहस्पतिवार शाम वह बाजार जा रही थी। ईस्ट गोकलपुरी के पास तीन महिलाओं ने उसे घेर लिया और उससे जबरदस्ती मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर तीनों महिलाएं वहां से भागने लगी।
विज्ञापन


पीड़िता ने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगायी। लोगों ने पीछा कर भाग रही एक महिला बदमाश को दबोच लिया। उसकी पहचान गीता के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि गीता से पूछताछ में अन्य महिला बदमाशों की पहचान हो गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed