फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women are not safe in Gurgaon

वो 5 घटनाएं, जिनमें लड़कियां बनीं निशाना

Sat, 18 Jan 2014 02:17 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 18 Jan 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
Women are not safe in Gurgaon
शुक्रवार को हुए ये चार मामले गुड़गांव में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर देते हैं। शहर में चारों ओर महिलाओं को न केवल ठगा जा रहा है। बल्कि उनसे लूटपाट और अपहरण का मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले की उस घटना ने तो सबको झकझोर दिया था, जब एक पुलिसवाले ने दिल्ली से पिकनिक मनाने आई लड़की के रेप का प्रयास किया था।

महिला डॉक्टर का पर्स छीना

थाने से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार की शाम को एक महिला डॉक्टर से पर्स छीन लिया। सेक्टर-10 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'शादी से पहले मेरे बाप ने मेरा रेप किया था'
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-10 में रहने वाली कल्पना शर्मा शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की शाम को चार बजे ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही थी। इसी दौरान सेक्टर-10 थाने के पास ही तेजी से आए बाइक सवार दो युवकों ने कल्पना के हाथ से पर्स छीन लिया। महिला के पर्स में मोबाइल फोन और नगदी के अलावा जरूरी कागजात थे।

 
नर्स को नकली नोट थमा गहने ठगे
सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में दो युवकों ने नकली नोट देकर नर्स से लाखों रुपये के गहने ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।  लक्ष्मण विहार की रहने वाली मंजू अपने परिवार के साथ रहती है। वह सिविल अस्पताल में नर्स है।

यह भी पढ़ें: जांच के बहाने पुलिसवाले ने किया रेप

गुरुवार को एक युवक अस्पताल के सामने मिला और कहा कि उसे रेलवे स्टेशन जाना है। उसके हाथ में रुपयों से भरा बैग था। उनसे मंजू से स्टेशन का रास्ता पूछा। इसी बीच एक युवक और आ गया। उसने कहा कि छोटू कंपनी का पैसा लेकर यहां क्या कर रहा है। बातों-बातों में दोनों ने मंजू से कहा कि मैडम इतना पैसा लेकर जाने में जान का खतरा है। हमें कुछ ज्वेलरी दे दो, आपको पैसे दे देते हैं।

बाद में ज्वेलरी देकर, पैसे ले जाऊंगा। उनकी बातों में आकर नर्स ने पांच सोने की अंगूठी, दो ब्रेसलेट और चेन निकाल कर दे दिया। महिला ने घर जाकर बैग देखा तो नोट की गड्डी में उपर और नीचे 50-50 के नोट थे। जबकि, बीच में नकली नोट और कागज था। महिला का कहना है कि पता नही कैसे वह दोनों के झांसे में आ गई। पुलिस अज्ञात खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।



महिला से की अश्लील हरकत!
बिलासपुर क्षेत्र में फर्नीचर दुकान के संचालक पर महिला ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि दुकान पर बेड लेने के दौरान अकेला पाकर दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: घर लौट रही थी विकलांग किशोरी, तभी...

उत्तर प्रदेश निवासी 25 वर्षीय एक महिला ने बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यहां मौजूद एक फर्नीचर की दुकान से उसने बेड का ऑर्डर दिया था। बृहस्पतिवार को वह और उनके पति बेड लेने पहुंचे। इस दौरान उनके पति किसी काम से बाजार में किसी काम से चले गए।

महिला का आरोप है कि दुकान मालिक फाजिलपुर निवासी संजय जांगड़ा बेड देने के बहाने दुकान के अंदर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला का कहना है कि इस दौरान विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। बाद में थाने में मामला दर्ज कराया।

छात्रा से रेप केस में एएसआई को जेल
दिल्ली की रहने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एएसआई को सेक्टर पांच थाना पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: महिला की जींस तक उतार ले गए दरिंदे

उसे गेस्ट हाउस में एक युगल के ठहरने की बात पता चली। इसके बाद वह वर्दी में गेस्ट हाउस में आया और कमरे में ठहरे प्रेमी व प्रेमिका को पूछताछ के बाद साथ ले गया। जहां से एक घंटे बाद वापस लौटा। रात में ही कुछ समय बाद दुबारा कमरे में जा कर छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा दिल्ली से एएनएम का कोर्स कर रही है।

लड़की गायब, किडनैपिंग का केस
बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसकी 16 साल की बेटी को बेगूसराय बिहार निवासी सुनील बहला फुसला कर अगवा कर लिया है। पुलिस ने युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed