फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman trying to Gangrep In Auto.

आटो में युवती से गैंगरेप की कोशिश

Tue, 26 Aug 2014 01:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 26 Aug 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
woman trying to Gangrep In Auto.

पुराने बस अड्डे के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में युवती के मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि आटो सवार बदमाशों ने नशीला रुमाल सुंघाकर उससे गैंगरेप की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट के बाद बदमाश उसे पुराने बस अड्डे के पास फेंक गए।
विज्ञापन


रात भर युवती बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी रही। सिहानी गेट पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है।

पीड़िता ने बताया कि वह नोएडा स्थित निजी कंपनी में काम करती है। रविवार शाम करीब सात बजे उसने डासना में रहने वाली अपनी एक सहेली के घर जाने के लिए मिशलगढ़ी से आटो लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटो में पहले से चालक सहित तीन बदमाश सवार थे। पीछे सीट पर बैठे बदमाश ने उसे रुमाल सुंघाया और वह सुध खोने लगी। इसी दौरान बदमाशों ने उससे छेड़छाड़ शुरू करते हुए रेप की कोशिश की।


विरोध करने पर बदमाशों ने चलते आटो में उसके साथ मारपीट की। देर रात बेहोशी की हालत में बदमाश उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।

एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि पीड़िता के साथ गैंगरेप की कोशिश की गई थी। बेहोशी की हालत में पीड़िता को एमएमजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed