{"_id":"5c1ffa63bdec2257245ff6cf","slug":"woman-sexual-assulted-by-facebook-friends-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर महिला से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर महिला से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Mon, 24 Dec 2018 02:43 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खजूरी खास इलाके में 45 वर्षीय एक महिला से फेसबुक पर कानपुर के एक युवक ने पहले दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी समय बीतने के बाद भी जब आरोपी ने शादी नहीं की तो पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया।
आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी एहतेशाम अनवर (35) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कुत्ते के पट्टे बनाने का कारोबार है। खजूरी खास थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अकेली खजूरी खास इलाके की श्रीराम कॉलोनी में रहती है। वह प्राइवेट नौकरी करती है। कुछ समय पूर्व फेसबुक पर उसकी दोस्ती कानपुर निवासी एहतेशाम से हुई। वह काम के सिलसिले में दिल्ली आता था।
विज्ञापन
उसने पीड़िता से खजूरी स्थित उसके घर पर मिलना शुरू कर दिया। आरोप है कि एहतेशाम ने दोस्ती की बात कर शादी का वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला लगातार चलता रहा। शादी की बात करने पर आरोपी बार-बार टाल जाता था। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।