फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman returning from the market by the bikers robbed Chain.

बाजार से लौटती महिला की बाइकर्स ने चेन लूटी

Sun, 29 Nov 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 29 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman returning from the market by the bikers robbed Chain.
शास्त्री नगर में मार्केट से पैदल घर लौट रही महिला सरिता पांडेय से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कविनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सरिता पांडेय शास्त्रीनगर जी ब्लाॅक में रहती हैं। उनके पति नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करती है। सरिता ने बताया कि वह दोपहर मार्केट से घर लौट रही थी।

घर के पास ही पहुंची थी कि बाइक पर पीछे से आए दो युवकों ने चेन लूट ली। उन्होंने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया, खुद भी उनके पीछे भागी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला ने बताया कि बदमाश बिना हेलमेट के थे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने टोपी पहनी थी। एसएचओ कविनगर ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed