फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman raped in a female member of parliament hose in delhi

दिल्ली में महिला सांसद की कोठी में रेप, चार बार बलात्कार के बाद महिला ने खोली जुबान

Sun, 08 Oct 2017 01:16 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Oct 2017 01:16 PM IST
सार

महिला सांसद की कोठी में दुष्कर्म
पीड़ित ने एक अधिकारी पर लगाया आरोप
मामला दर्ज, मामले में पुलिस ने चुप्पी साधी

विज्ञापन
woman raped in a female member of parliament hose in delhi
- फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

नई दिल्ली के तुगलक रोड थाना इलाके में रहने वाली एक महिला सांसद की कोठी में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप एक अधिकारी पर लगा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हालांकि शनिवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। इस मामले में पुलिस चुप्पी साधे हुए है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला सांसद नई दिल्ली जिले के तुगलक रोड थाना इलाके में रहती हैं।
विज्ञापन


पीड़ित महिला सुषमा (32, बदला हुआ नाम) मूलरूप से तेलंगाना की रहने वाली है और सांसद की कोठी में काम करती है। सुषमा ने अपनी शिकायत में कहा कि यहां पर एक व्यक्ति सुभाष सीनियर पद पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वर्ष 2011 में अपने गांव की जमीन बेचना चाहती थी। इस पर सुभाष ने कहा कि वह उसकी जमीन खरीद लेगा। उस समय जमीन की कीमत करीब 25 लाख रुपये थी। आरोपी ने अपने एक जानकार को उसके गांव भेजा और उसकी मां का अंगूठा लगवाकर कागजात अपने नाम करवा लिए।

woman raped in a female member of parliament hose in delhi

आरोपी ने जमीन का एक भी पैसा नहीं दिया। महिला जब भी पैसे मांगने जाती थी, तो उक्त व्यक्ति उसके साथ छेड़छाड़ करने लगता था। आरोप है कि सुभाष ने 15 सितंबर, 2015 को महिला को अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उस समय सांसद बाहर गई हुई थीं। उसने शोर मचाया, तो कोठी में कार्यरत अन्य कर्मचारी वहां आ गए। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी का कुछ बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ चार बार दुष्कर्म किया। डर के चलते वह पहले शिकायत नहीं कर पाई थी।

अब शिकायत आने के बाद पीड़ित महिला की राममनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। तुगलक रोड थाना पुलिस ने इस मामले में 5 अक्तूबर, 2017 को दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed