{"_id":"5950f8d54f1c1bff058b4b28","slug":"woman-molested-in-gurugram-ant-threatened-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती व महिला से छेड़छाड कर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती व महिला से छेड़छाड कर दी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:34 AM IST
सार
-आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई
-आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर सिटी में महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। मिलेनियम सिटी में दुष्कर्म की वारदातों के बाद पुलिस ने लोगों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया लेकिन ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र पार्क व बादशाहपुर थाना क्षेत्र में महिला व युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहली घटना वेस्ट जोन के राजेंद्र पार्क थाने की है। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के साथ जहाजगढ़ में रहती है। बताया जाता है कि वहीं पर मूलरूप से यूपी के मुरादाबाद जिला निवासी सम्पी नाम का युवक भी रहता है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया है कि शनिवार देर रात सम्पी उसके घर में घुस आय और युवती को अकेला पाकर अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए। पकड़े जाने के डर से युवक मौका पाकर फरार हो गया। युवती ने इसकी शिकायत राजेंद्र पार्क थाने में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सम्पी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
दूसरी घटना बादशाहपुर थाने की है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला मुंबई की रहने वाली है शनिवार को वह बादशाहपुर के धमसापुर गांव स्थित एक फार्म हाउस में गई थी। वहां पर महिला के साथ छेड़छाड़ की गई ,जिस पर महिला के विरोध करने पर मारपीट की गई।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में सतीश चोपड़ा, सतीश व अन्य पर उसके साथ अश्लील हरकत, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।
महिला की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनो घटनाओं में अभी गिरफ्तार नहीं हुई है।