फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman killed in a property dispute, urea and salt to burn the bodies buried

जंगल में मिली अमेरिकी दूतावास की पूर्व मैनेजर की लाश, शव सड़ाने के लिए ऊपर से डाला नमक

Sun, 15 May 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 May 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in a property dispute, urea and salt to burn the bodies buried

मध्यप्रदेश के सतपुड़ा के जंगल से दिल्ली की रहने वाली  अमेरिकन एम्बेसी स्कूल की एक्स इम्प्लॉई का शव बरामद हुआ है। इसकी शिनाख्त 38 वर्षीय लीना शर्मा के रूप में हुई है, जिसकी 15 दिन पहले होशंगाबाद जिले के सोहागपुर में हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


दरअसल, लीना की सोहागपुर में पैतृक जमीन है और वह उसकी नपती कराने के लिए सोहागपुर आई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में लीना के मामा और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि लीना नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकीं थी। वह वसंतकुंज में रहती थीं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लीना की हत्या 29 अप्रैल की सुबह की गई। तब वह सोहागपुर में अपनी 36 एकड़ भूमि की फेंसिंग करा रही थी। वह इस जमीन की नपती और उसकी फेंसिंग कराने के उद्देश्य से ही दिल्ली से सोहागपुर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी दूतावास में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर रह चुकी है लीना

Woman killed in a property dispute, urea and salt to burn the bodies buried
पुलिस - फोटो : Demo pic

एसडीओपी अर्जुन उइके के मुताबिक डूडादेह में लीना की पैतृक जमीन है। फेंसिंग के वक्त लीना के मामा प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंच गए और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर लीना ने प्रदीप को पकड़ा, तो प्रदीप के सहयोगी गोरेलाल ने लीना के सिर पर राड दे मारी। इससे लीना की मौके पर ही मौत हो गई। 

बाद में प्रदीप, गोरेलाल और एक अन्य नौकर राजेंद्र ने मिलकर पास के ही कामती के जंगल में लीना के शव को ठिकाने लगा दिया। उसके कपड़े उतारकर जला दिए व शव पर नमक डालकर एक नाले में दफना दिया। शव को जल्द गलाने के लिए यूरिया भी डाला गया था। ये सारी बातें आरोपियों ने इकबालिया जुर्म में पुलिस को बताई हैं। पुलिस ने लीना के ब्रेसलेट, घड़ी और जूते भी बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रदीप शर्मा और लीना शर्मा के बीच 36 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन पर कोई कब्जा न कर ले, इसीलिए नपती के बाद लीना फेंसिंग करा रही थी। खास बात यह है कि लीना की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके मामा प्रदीप शर्मा ने ही पुलिस में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed