फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman killed her mother in law with her family members in delhi

बहू ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए बनाया ऐसा प्लान, पुलिस भी हैरान

Sat, 23 Jun 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Jun 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
woman killed her mother in law with her family members in delhi
फाइल फोटो
सराय रोहिल्ला में सास के तानों से परेशान बहू ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उनकी हत्या की योजना बना डाली। आरोपी बहू ने अजमगढ़ से अपने पिता, भाई व एक जानकार को दिल्ली बुला लिया। 19 जून की रात को आरोपियों ने गला घोंटकर सास भगवान दाई (59) की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


लेकिन पुलिस की पूछताछ में हत्याकांड से पर्दा उठ गया। पुलिस ने बहू उर्मिला (30), भाई रोहित (19) व जानकार अशोक (50) को गिरफ्तार कर लिया। उर्मिला का पिता मदनलाल फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चार मोबाइल बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 19 जून की देर रात राखी मार्केट, जखीरा, सराय रोहिल्ला में बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिली। पुलिस को भगवान दाई का शव बेड पर मिला। भगवान दाई बीएसईएस में नौकरी करती थीं। पुलिस को बहू उर्मिला से पूछताछ में शक हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती से पूछताछ में वह टूट गई। आरोपी बहू ने बताया कि उसकी सास उसे हमेशा ताने देती थी। इसके अलावा मोटी सैलरी होने के बाद भी रुपये नहीं देती थी। इसी वजह से उसने सास की हत्या कर प्रॉपर्टी हड़पने की योजना बनाई।

पुलिस ने छानबीन के बाद उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया। बाद में रोहित व अशोक को भी दबोच लिया गया। फिलहाल मदन लाल फरार है। उसकी तलाश में कई टीमों को रवाना कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed