{"_id":"574f33784f1c1b610a108c1e","slug":"woman-killed-after-being-crushed-by-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना-पलवल मार्ग स्थित लाखूवास गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में 32 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। महिला का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।
सोहना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार सुबह गांव लाखूवास के समीप महिला का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई।
शव के पास ही खून से सना पत्थर और कोल्ड ड्रिंक की दो बोतलें पड़ी थीं। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने शव के आसपास के नमूने व निशान एकत्र कर लिए। बताया गया है कि महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डीसीपी सुलोचना गजराज व एसीपी सुखबीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम के बाद ही अन्य खुलासा होगा। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।