{"_id":"e51f67562ef87c261a8dabd5f157614b","slug":"woman-in-a-moving-car-gangrape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार में महिला से गैंगरेप
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 12 Nov 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन व्यक्तियों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप किया और उसे गंगनहर मार्ग पर फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस बदहवास हालत में पड़ी महिला को थाने ले आयी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गाजियाबाद राजनगर सेक्टर 23 में स्थित एक होटल संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मूलरूप से अमरोहा के डिडौली गांव की निवासी एक महिला पिछले कई वर्षों से गाजियाबाद की सिहानी गेट कोतवाली अंतर्गत भट्टा नंबर पांच के पास स्थित गढ़ी गांव में रहती है।
विज्ञापन
चार साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। महिला मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का पालन पोषण कर रही है। पीड़िता के मुताबिक वह अक्सर खाना लेने राजनगर सेक्टर 23 स्थित एक होटल पर जाती थी।
इसी दौरान उसकी पहचान होटल मालिक से हो गई थी। पीड़िता ने होटल मालिक से नौकरी दिलाने को कहा था। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे होटल मालिक ने उसके मोबाइल पर कॉल कर उसे भट्टा नंबर पांच के पास बुला लिया।
काले रंग की कार में होटल मालिक के साथ दो और व्यक्ति सवार थे। तीनों ने महिला को नशीली गोलियां मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई।
आरोप है कि चलती कार में आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने होटल मालिक वकील, इरफान निवासी लोनी और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट की है। आरोपी फरार हैं।