फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman got murdered by her boyfriend.

तकिये से मुंह दबाकर महिला की हत्या

Thu, 18 Sep 2014 03:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Sep 2014 03:47 AM IST
विज्ञापन
woman got murdered by her boyfriend.

दिल्ली के नेबसराय में तकिये से मुंह दबाकर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि नेबसराय थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके महिला के साथ रह रहे व्यक्ति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नेबसराय के मकान नंबर ए/171 मस्जिद वाला मुहल्ला, दुर्गा विहार निवासी ताहिर अली ने बुधवार सुबह 8:15 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसके मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किराये पर दिए कमरे से बदबू आ रही है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पलंग पर महिला का सड़ा-गला शव पड़ा था।
विज्ञापन


चेहरे और अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। शव के पास दो-तीन तकिये पड़े हुए थे जिससे पुलिस ने मुंह दबाकर हत्या की आशंका जताई है। महिला की पहचान पश्चिमी बंगाल निवासी सीमा (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 7-8 महीने से दादरी, नोएडा निवासी पंकज के साथ रह रही थी। दोनों में 15 सितंबर को झगड़ा हुआ था जिसके बाद से वह गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस इस बात का पता कर रही है कि  दोनों पति-पत्नी थे या लिव इन में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed