फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman beaten in panchayat by mother in law on asking for divorce from his husband

पति से तलाक मांगने पर महिला को सास व अन्य महिलाओं ने भरी पंचायत में जमकर पीटा

Mon, 17 Jul 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर Updated Mon, 17 Jul 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
woman beaten in panchayat by mother in law on asking for divorce from his husband
म‌ह‌िला की हुई प‌िटाई - फोटो : अमर उजाला

पति से तलाक मांगने व उत्पीड़न पर एफआईआर दर्ज कराने वाली मुरादनगर निवासी महिला को रविवार को भरी पंचायत में सास समेत कई महिलाओं ने जमकर पीटा। तालिबानी फरमान सुनाते हुए पंचायत ने पति के खिलाफ जाने पर इसे शरीयत का उल्लंघन करार दिया। उधर, पुलिस किसी पंचायत के होने से इंकार कर रही है।

विज्ञापन


मुरादनगर की एक कालोनी में रविवार को महिला के खिलाफ पंचायत बुलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। पंचायत में महिला के साथ ही उसकी सास को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने सास और पति पर कई दिनों से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसी से तंग आकर उसने पति से तलाक मांगा था, लेकिन तलाक मांगने पर पति ने पीटा और निजी अंगों को बीड़ी से दागकर घावों में लाल मिर्च डाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर सास को हिरासत में ले लिया

woman beaten in panchayat by mother in law on asking for divorce from his husband
सांकेत‌िक च‌ित्र

पंचायत में महिला ने कहा कि ऐसे हालात में उसके पास एफआईआर दर्ज कराने के सिवाय कोई चारा नहीं था। इतने में महिला की सास भड़क गई, वहीं पंचायत में मौजूद लोगों ने शरीयत का हवाला देते हुए कहा कि इस्लाम पत्नी को पति के खिलाफ जाने की इजाजत नहीं देता है।

इस दौरान सास और उसके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने पीड़िता को पीटना शुरू कर दिया।  इस दौरान वहां मौजूद लोग बीच बचाव को भी नहीं आए। एसओ मुरादनगर रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सास को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित महिला समेत सास को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

घटना संदिग्ध लग रही है, मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि गत छह जुलाई को पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ थाना मुरादनगर में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पति को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed