फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman arrested thieves.

चोरों से भिड़ीं महिला, एक को दबोचा, दूसरा भागा

Thu, 12 Feb 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Thu, 12 Feb 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
woman arrested thieves.

चोरी करके भाग रहे दो चोरों में से एक को बहादुर भावना ने दबोच लिया। जबकि दूसरा नगदी और गहने लेकर भाग गया। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस को पकड़ा गया चोर सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित मकान संख्या 988 में केके त्यागी रहते हैं। वह भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड कंपनी से रिटायर्ड हैं। मंगलवार को उनकी छोटी बेटी हिना की सेक्टर तीन में शादी थी।
विज्ञापन


करीब सवा पांच बजे उनकी बड़ी बेटी भावना गेट पर पहुंची, तो ताला टूटा हुआ था। वह घर में घुसी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

अंदर से दो चोर निकले, जिनमें से एक को भावना ने दबोच लिया जबकि दूसरा छत के रास्ते चोरी का माल लेकर भाग गया। परिजनों ने पीछा भी किया, लेकिन वह छतों को पार कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चोर पकड़े
मेट्रो स्टेशन के पास से पुलिस ने मंगलवार देर रात मोबाइल चुराने वाले मनोज, सौरभ और आजाद निवासी पटेल नगर को गिरफ्तार किया है।

उनसे 26 मोबाइल और तीन टैबलेट बरामद किए हैं। तीनों बदमाश मोबाइल के पार्टस को अलग-अलग कर बेच देते थे। मंगलवार देर रात वैशाली कट के पास चेकिंग की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed