फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman arrested on nephew murder.

सास के तानों से परेशान हो भांजे को दी खौफनाक मौत

Fri, 26 Sep 2014 09:45 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
woman arrested on nephew murder.

गुड़गांव के चांदला डूंगरवास गांव में हुए पांच साल के बच्चे की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की मामी ने सिर्फ इस वजह से उसकी हत्या कर दी। क्योंकि, उस बच्चे की वजह से उसकी सास से उसे ताने सुनने को मिलते थे।

विज्ञापन


इस पर महिला ने पूरी योजना बनाते हुए बच्चे का गला घोंटकर हत्या कर ढोंग रचा। बिलासपुर थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदला डूंगरवास में एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जिसमें महिला ने बताया कि दो बदमाश अचानक उसके घर में घुस आए। जिन्होंने बच्चे का गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसे नशीला स्प्रे सुंघाकर बेहोश कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सामने आया कि आरोपी महिला नीतू को सिर्फ इस बात की खुन्नस थी कि उसकी ननद का पांच वर्षीय साहिल उर्फ वीर और उसकी बहन की वजह से उसकी सास से काम को लेकर ताने सुनने को मिल रहे थे।

नाखून में लगे खून से महिला तक पहुंची पुलिस

woman arrested on nephew murder.

ताने से परेशान होकर महिला ने ढोंग रचते हुए बच्चे का गला घोंटकर खुद ही स्प्रे सुंघ बेहोश हो गई थी। शुक्रवार को इस मामले का खुलासा होने के बाद बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

जिसमें उसने बताया कि उस दिन उसने सोफे के कवर से बच्चे का गला घोंटकर हत्या की थी। शुक्रवार को ही पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अस्पताल में जब महिला से पुलिस पूछताछ करने पहुंची तो उसने बयान देने की स्थिति में न होने की बात कहते हुए लिखकर बयान देने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने डॉक्टर की राय पर महिला का गुरूवार को दोबारा बयान दर्ज किया तो पहले वह कुछ बोल नहीं पाई।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल चार पांच दिनों से बंद है। इस पर पुलिस ने जब कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें कई फोन कॉल सामने आए। पुलिस ने महिला के नाखून में लगे खून की डॉक्टरी जांच की तो वह मृतक साहिल का मिला। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed