{"_id":"5a2159144f1c1bc9678bf57b","slug":"woman-arrested-for-trapping-a-man-in-fake-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश, यूं आए पकड़ में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश, यूं आए पकड़ में
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
fake rape case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर बंधक बनाने और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया हैै।
गिरोह में नोएडा पुलिस का इंस्पेक्टर व तीन पुलिसकर्मियों सहित 12 लोग शामिल है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम यूपी व अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय महिला रिया उर्फ सोनिया को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए उसकी मदद ली जा रही है।
कैंप थाने में गत 26 नवंबर को पलवल के रामनगर निवासी देव उर्फ अभिषेक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पास कामनी नामक महिला का फोन आया और पूछा कि आपकी शादी हुई है या नही।
विज्ञापन
देव ने कहा कि अभी नही हुई तो कामनी ने कहा कि उसकी बेटी है रिया उर्फ कृति से शादी कर ले। इस पर देव ने कहा कि वह अपने परिजनों से बात करके बता देगा। इसके बाद कामनी का 12 व 13 नवंबर को फिर से फोन आया तो देव ने अपने पिता से बात करा दी।
20 नवंबर को फोन करके कामनी ने देव को अलावलपुर चौक पर बुलाया और कहा कि उसकी बेटी नोएडा में रहती है वहां पर चलकर दिखा देते हैं। कामनी ने चौक पर कार मंगवाई, जिसमें दिनेश व सलीम सवार थे।
ये लोग देव को कार में बैठाकर नोएडा ले गए लेकिन वहां जाकर उन्होंने देव को बंधक बना लिया और जेब में रखे 17 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने देव से उसके परिजनों को फोन कराया और उन्हें बुलाकर तीन लाख रुपये और हड़प लिए। इसके बाद देव को छोड़ दिया।
यूं आई पकड़ में
जांच अधिकारी एएसआई चंदन ने बातचीत में इस्तेमाल किए मोबाइल नंबर की लोकेशन और आईडी की जांच की। जांच के बाद फरीदाबाद के सेक्टर-37 की बेदराम कॉलोनी निवासी रिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में रिया ने बताया कि शादी के लिए उसे या फिर ज्योति को लड़की के तौर पर दिखाया जाता। उसके बाद दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठ लिए जाते थे। कोई व्यक्ति रुपये देने से इंकार करता तो नोएडा पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की धमकी देती।
उनकी गैंग में करीब 12 लोग शामिल है, जिनमें से 3 नोएडा पुलिस में कार्यरत है। एक इंस्पेक्टर भी शामिल है। अन्य आरोपियों में मोहन नगर निवासी सलीम, असफाक, दिनेश, अमित, ज्योति, कामनी, फूल और अन्नू शामिल है।