फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman accused sexul assult of her father in law

ससुर बना रहा था बहु पर जबरन हलाला का दबाव, देवर ने भी की थी हदें पार, मामला दर्ज

Sat, 25 Aug 2018 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जेवर
ब्यूरो, अमर उजाला, जेवर Updated Sat, 25 Aug 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
woman accused sexul assult of her father in law

महिला ने दोबारा निकाह कराने के बदले पूर्व पति के पिता (ससुर) पर जबरन हलाला का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़ित की शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता का निकाह 2013 में जेवर निवासी आरोपी व्यक्ति के बेटे के साथ हुआ था। 

विज्ञापन


आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुर उस पर गलत नजर रखता था। संबंध बनाने से इनकार करने पर उससे मारपीट की गई। जिसकी शिकायत पुलिस से करने के बाद ससुर और देवर ने सोशल मीडिया में अभद्र भाषा लिखकर पीड़िता का फोटो वायरल कर दिया। बाद में उससे जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपियों के दबाव में उस समय पुलिस ने शिकायत नहीं ली। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। महिला थाना इसकी जांच कर रही है। आरोपियों ने इस मुकदमे में अपने को घिरता देख फैसले का दबाव बनाया लेकिन पीड़िता ने फैसले से साफ मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित के पति ने लगभग छह माह पहले फोन पर तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन और पूर्व बहुओं ने लगाए आरोप 
शनिवार को इसी घर बहु रह चुकी तीन और महिलाओं ने पुलिस से मिलकर आरोपी ससुर व देवर पर जबरन अवैध संबंध बनाने व प्रयास का आरोप लगाया। तीनों ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट व दहेज की मांग की। बाद में मारपीट के बसउ तलाक देकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed