फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman accused company officer for teasing in noida after husband suicide

पति की मौत के बाद अब कंपनी के अधिकारी ही रखे हुए हैं बुरी नजर

Tue, 16 May 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 16 May 2017 09:09 AM IST
सार


अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
woman accused company officer for teasing in noida after husband suicide

विस्तार

इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सुत्याना गांव निवासी महिला के पति ने डेढ़ माह पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। महिला का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों के पति का उत्पीड़न करने व महिला पर बुरी नजर रखने के कारण उसके पति ने जान दी थी।

विज्ञापन


इसकी शिकायत लेकर महिला थाने व पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को एक बार फिर महिला ने एसपी देहात को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली के सुत्याना गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति ने 22 मार्च को खुदकुशी कर जान गंवा दी थी। महिला का आरोप है कि उसके पति एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। कंपनी का एक अधिकारी पति का उत्पीड़न कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी उसका पीएफ भी नहीं कटने दे रहा था। इसके चलते पति परेशान रहते थे। आरोप है कि अधिकारी उसके पति से महिला को साथ लाने की बात करता था। महिला की शिकायत पर एसपी देहात ने ईकोटेक-3 थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed