{"_id":"5856983e4f1c1b8261c05e5a","slug":"with-10-year-old-girl-raped-by-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
10 साल की लड़की से पडाोसी ने किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा चार में पढ़ने वाली एक (10) बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूलरूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिला निवासी एक परिवार यहां के एक गांव में रहता है। उनके परिवार में एक (10) की बच्ची है। पड़ोस में ही मध्य प्रदेश का रहने वाला रिंकू भी रहता है।
विज्ञापन
आरोप है कि 10 दिसंबर की शाम बच्ची घर में अकेली थी। इस दौरान रिंकू उनके घर पहुंच गया और बच्ची को फुसलाकर पास के ही एक पार्क में ले गया। इस दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर आकर सारी बात अपनी मां को बताई।
विज्ञापन
इसके बाद लड़की की मां ने इसकी शिकायत सेक्टर-51 स्थित महिला थाने में दी। शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई, जहां दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई।
जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।