पत्नी ने कहा मत करो ये काम, तो पति ने चाकू और पत्थर से ऐसा कर दिया उसका हाल
शराब पीने से मना करने पर पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से किया हमला
-स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
- पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
-पत्नी की हत्या कर प्रॉपर्टी बेचकर करना चाहता था मौज मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी बाग इलाके में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला बचने के लिए घर से भागकर गली में पहुंच गयी। जहां आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उस पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया।
शोर शराबा के बाद वहां पहुंचे आस पास के लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में पता चला है कि आरोपी पत्नी की हत्या कर अपनी प्रॉपर्टी बेचकर मौज मस्ती करना चाहता था। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार प्रेमलता(32) पति सुभाष और दो बेटियों के साथ मादीपुर जे जे कालोनी में रहती है। प्रेमलता की सुभाष से वर्ष 2003 में शादी हुई है। सुभाष कोई काम नहीं करता है। चार मंजिला मकान के किराए से मिलने वाली रकम से परिवार का खर्च चलता है।
जब पत्थर से पत्नी के सिर को कुचलने लगा तो....
प्रेमलता का आरोप है कि सुभाष शराब पीने का आदि है। वह अकसर शराब के लिए उससे रुपये मांगता है। रुपये नहीं देने और शराब पीने से मना करने पर सुभाष अकसर उसे और उसकी बेटियों को मारता पीटता रहता है।
गत बृहस्पतिवार को प्रेमलता की दोनों बेटी स्कूल गयी थी। वह दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान सुभाष सब्जी काटने वाला चाकू लेकर कमरे में घुसा और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसपर चाकू से हमला कर दिया।
उसने गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू लगने के बाद वह घर से बाहर की तरफ भागी और गली में पहुंच गयी। सुभाष उसका पीछा करते हुए गली में उसे पकड़ लिया और नीचे गिराकर उस पर चाकू और वहां पड़े पत्थर से सिर को कुचलने लगा। प्रेमलता के शोर मचाने पर आस पास के लोग वहां पहुंच गये और आरोपी को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और महिला को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।