फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife's lover murder in gurgaon.

पत्नी के प्रेमी की चाकू से गोद कर हत्या

Tue, 26 Aug 2014 05:24 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:24 AM IST
विज्ञापन
Wife's lover murder in gurgaon.

गुड़गांव के गांधी नगर में रहने वाले ऑटो चालक ने पड़ोस में रहने वाले युवक की रविवार की रात चाकू से गोद कर हत्या कर दी। हत्या का कारण पत्नी से अवैध संबध बताया जा रहा है। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


गांधी नगर कालोनी में रहने वाला अमन पुत्र बिजेन्दर गढ़ी गांव में परचून की दुकान चलाता है। रविवार की रात से वह अपने घर से लापता था। पटौदी रोड चौकी ने सोमवार को धनवापुर गांव के बाहर मिले शव से उसकी पहचान की है। मृतक के पिता बिजेन्दर ने गली में ही रहने वाले मान सिंह उफ मोनू आटो चालक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर इस बात का खुलासा किया है कि अमन का मोनू के घर पर आना जाना था। जिससे तंग होकर मोनू ने योजना के तहत अपने मामा के भवन में बुला कर उसके साथ शराब पी। इस दौरान उसने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबध रखने की बात कही। जिस पर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे अमन की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने अपने दोस्त को जेन कार से बुलाया और शव को एक चादर में बांधकर धनवापुर के पास फेंक दिया। चौकी प्रभारी बुद्वि प्रकाश के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लेगी। पुलिस उसके दोस्त को गिरफ्तार करने के साथ जेन कार बरामद करेगी। इसके साथ ही चाकू बरामद करने के साथ घटना की निशानदेही की जाएगी।

शराब देने से मना करने पर हत्या

Wife's lover murder in gurgaon.

गुड़गांव में जन्माष्टमी की रात सोहना के राजोरिया कॉलोनी में मिली शराब सप्लायर युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने शराब ठेकेदार के साले को गिरफ्तार किया है जिसने खुलासा किया कि वारदात की रात शराब के लिए मना करने पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस कस्टडी में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 17 अगस्त को जन्माष्टमी की रात सोहना में शराब ठेकेदार महावीर के घर जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने आए 29 वर्षीय महाबीर पुत्र तेजपाल की यहां से निकलने के बाद राजोरिया कॉलोनी के पास सुनसान जगह पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।

अगली सुबह आसपास के लोगों ने झाड़ियों में युवक के शव को देखकर पुलिस को सूचित किया था जिसके बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी। हालांकि परिजनों ने शराब ठेकेदार के खिलाफ हत्या कराने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस उसके किसी जान पहचान के ही होने की आशंका जता रही थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि शराब ठेकेदार का साला पलवल के गांव भवाना निवासी पवन कुमार पर शक की सूई टिकने के बाद उसकी गतिविधियां जांची गई। जिसमें संदेह पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे कस्टडी में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र राणा के अनुसार आरोपी ने उसकी पीछा कर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी जिसके बाद लाश को वहीं फेंककर फरार हो गया। पुलिस आरोपी पवन से पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed