पत्नी और साली ने की युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उत्तम नगर में मंगलवार को घरेलू झगड़े के दौरान एक महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई कर दी।
पति को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पत्नी नीना और साली बबीता को गिरफ्तार कर लिया है।
बेहोशी की हालत में मिला था पति
जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि गत मंगलवार को मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई, जहां पुलिस को नरेश बेहोशी की हालत में मिला।
उसे उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दरअसल, पति की आदतों पर पत्नी को ऐतराज था, लेकिन पति उसके मन का करने को राजी नहीं था। बाद में बात बढ़ती गई और इस स्तर तक पहुंच गई पिटाई से उसकी मौत हो गई।