फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   when actress wrote phone number on a paper and threw it to her fans then these problems got created

अभिनेत्री ने जब नोट पर लिखा फोन नंबर तो खड़ा हुआ इतना बड़ा बखेड़ा

Thu, 25 Jan 2018 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 25 Jan 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
when actress wrote phone number on a paper and threw it to her fans then these problems got created
priyadarshani
दक्षिण भारत की तेलगू फिल्म हैलो की रील लाइफ की जिंदगी साइबर सिटी के विकास के रियल लाइफ पर भारी पड़ रही है। 22 दिसंबर 2017 को नागार्जुन के बेटे अखिल और फिल्ममेकर प्रियादर्शन की बेटी प्रियादर्शनी अभिनीत रिलीज हुई फिल्म के एक सीन में नायिका 100 रुपये के नोट पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर दोस्त के नाम फेंकती है, लेकिन वास्तव में वह नंबर गुरुग्राम के एक निजी कंपनी में कार्यरत विकास प्रजापति का है।
विज्ञापन


फिल्म रिलीज होने के बाद से अभिनेत्री के फैंस का लगातार विकास के पास फोन कर रहे हैं। जिससे उनकी जिंदगी बेहाल हो रही है।     फिल्म रिलीज होने के बाद अभिनेत्री का नंबर समझ फैंस विकास के नंबर पर फोन कर रहे हैं।
विज्ञापन


विकास लगातार फोन आने से दुखी होकर अब अनपूर्णा स्टूडिया के नाम लीगल नोटिस भेजकर 50 लाख रुपये का हर्जाना मांगा है। विकास का कहना है कि फिल्म के एक दृश्य में अभिनेत्री के बचपन का सीन फिल्माया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वह 100 नोट के पर नंबर लिखकर फेंकती है। वह नंबर साफ दिख रहा है। उस पर लिखा गया नंबर मेरा है। जबकि यह नंबर पर छह वर्ष से अधिक समय से इस्तेमाल कर रहा हूं। फिल्म रिलीज होने के बाद से लगातार फोन आ रहे हैं।

विकास का कहना है कि इस मामले में जब फोन आ रहे थे, तो उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था। 23 दिसंबर को पहली बार फोन आया और कल्याणी से बात कराने को कहा। फिर लगातार फोन आते रहे।

दिनभर में सैंकड़ों फोन से घरेलू और प्रोफेशनल लाइफ खराब हो गई। एक व्यक्ति ने बताया कि हैलो फिल्म में उनके फोन नंबर को कल्याणी का किरदार कर रही अभिनेत्री ने 100 रुपये के नोट पर लिखकर बचपन में गाड़ी से जाते समय अपने दोस्त के नाम फेंका था, जिसे फिल्म के आखिर क्लाइमेक्स में दिखाया जाता है।


विकास के अधिवक्ता नरेंद्र का कहना है कि 19 जनवरी को फिल्म निर्माता कंपनी अन्नपूर्णा स्टूडियो को लीगल नोटिस भेजा है, अभी तक कोई जवाब नहीं आया और साथ ही आरबीआइ से भी अपील है कि फिल्म में करेंसी के गलत उपयोग पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed